रेलवे बोर्ड के दो नए सदस्य नियुक्त

Mahesh kumar gupta and Shri D.K.Gayen appointed as New Member Staff Railway Board

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे रेलवे बोर्ड के नए सदस्य के में रूप नियुक्त किया?
(a) एम.सी. चौहान एवं दीपक चतुर्वेदी
(b) डी.के. गेयन एवं महेश कुमार गुप्ता
(c) आर.के. गुप्ता एवं राजीव गुप्ता
(d) एम.सी. चौहान एवं महेश कुमार गुप्ता
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 अक्टूबर, 2017 को केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड में दो नए सदस्यों को नियुक्त किया।
  • जिसमें डी.के. गेयन रेलवे बोर्ड के सदस्य (स्टॉफ) तथा महेश कुमार गुप्ता बोर्ड के सदस्य (इंजीनियरिंग) नियुक्त हुए।
  • डी.के. गेयन वर्ष 1981 बैच के भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं।
  • इससे पूर्व वह हाजीपुर स्थित पूर्वी-मध्य रेलवे में महाप्रबंधक थे।
  • महेश कुमार गुप्ता वर्ष 1979 बैच के भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं।
  • इससे पूर्व वह रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्टरी में महाप्रबंधक थे।
  • इसके अतिरिक्त महेश कुमार गुप्ता को भारत सरकार का पदेन सचिव भी नियुक्त किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्तमान में अश्विनी लोहानी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

 

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67643
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171662
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171665
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171665