रेखा शर्मा

Rekha Sharma

प्रश्न-7 अगस्त‚ 2021 को केंद्र सरकार ने रेखा शर्मा को कितने वर्ष के कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) 2 वर्ष
(b) 3 वर्ष
(c) 1 वर्ष
(d) 4 वर्ष
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 अगस्त‚ 2021 को केंद्र सरकार ने रेखा शर्मा को 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • उनका दूसरा कार्यकाल 7 अगस्त‚ 2021 से प्रभावी होगा।
  • वह 65 वर्ष की आयु तक अथवा अगले आदेश तक‚ जो भी पहले हो‚ इस पद पर बनी रहेंगी।
  • वह वर्ष 2018 में पहले कार्यकाल हेतु इस पद पर नियुक्त हुई थी।
  • ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय महिला आयोग भारतीय संसद द्वारा वर्ष 1990 में पारित अधिनियम (National Commission for Women Act, 1990) के तहत जनवरी‚ 1992 में गठित एक सांविधिक निकाय (Staraory body) है।
  • यह एक ऐसी इकाई है जो शिकायत या स्वत: संज्ञान के आधार पर महिलाओं के संवैधानिक हितों और उनके लिए कानूनी सुरक्षा उपायों को लागू कराती है।
  • इसके अलावा इसके प्रमुख कार्यों में शामिल हैं-
  • महिलाओं के लिए संवैधानिक और कानूनी सुरक्षा उपायों की समीक्षा करना।
  • उपचारात्मक विधायी उपायों की सिफारिश करना।
  • महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीतिगत मामलों पर सरकार को सलाह देना।
  • जयंती पटनायक राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष थीं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://ncw.nic.in/notice?page=4
https://www.tribuneindia.com/news/delhi/rekha-sharma-gets-3-year-extension-as-national-commission-for-women-chairperson-293979