रिकॉर्ड : सबसे गर्म पांच वर्ष

united in science report 2019 Warmest five-year period on record
प्रश्न-हरित गृह प्रभाव, पृथ्वी पर निम्न में से किस घटना के लिए उत्तरदायी है-
(a) वैश्विक तापमान
(b) प्रदूषण
(c) (a) एवं (b) दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 22 सितंबर, 2019 को सं.रा.संघ द्वारा 2019 के लिए यूनाइटेड इन सांइस शीर्षक वाली रिपोर्ट जारी की गई। 
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2015-2019 के बीच औसत वैश्विक तापमान रिकॉर्ड किसी भी 5 वर्ष की अवधि के सबसे गर्म वर्ष रहे हैं।
  • यह पूर्व औद्योगिक अवधि (1850-1900) से 1.1°C अधिक गरम तथा वर्ष 2011-2015 की अवधि से 0.2°C अधिक गरम होने का अनुमान है।
  • यह रिपोर्ट यू.एन. क्लाइमेट एक्शन समिट, 2019 के विज्ञान सलाहकार समूह द्वारा तैयार की गयी है।
  • यह रिपोर्ट विश्व मौसम संगठन द्वारा संकलित किया गया है।
  • इस रिपोर्ट के प्रमुख बिंदुओं में-

   a. वर्ष 2018 में कार्बन डाईऑक्साइड (हरित गृह गैस) की 2% वृद्धि के साथ इसकी मात्रा 37 अरब टन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गयी है।

   b. पिछले 40 वर्षों की अवधि में लगभग 12% प्रति दशक की दर से आर्कटिक ग्रीष्मकालीन समुद्री बरफ की सीमा में गिरावट दर्ज की गई है।

लेखक- रामकरन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ipcc.ch/2019/09/22/united-in-science-report-climate-summit/

https://www.hindustantimes.com/india-news/five-years-ending-2019-set-to-be-the-hottest-ever-un-report/story-pxg2zYRF3pYCMPRaskpf8K.html

https://www.aljazeera.com/news/2019/09/climate-sos-year-period-2019-hottest-record-190922180025530.html