राष्ट्रीय युवा दिवस

National Youth Day,2020
प्रश्न-12 जनवरी, 2020 को देशभर में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया गया। केंद्र सरकार ने किस वर्ष इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी?
(a) वर्ष 1990
(b) वर्ष 1986
(c) वर्ष 1984
(d) वर्ष 2003
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 12  जनवरी, 2020 को देशभर में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया गया।
  • थीम-‘Channelizing Youth Power for Nation Building’ यह दिवस प्रसिद्ध समाज सुधारक, दार्शनिक और सुप्रसिद्ध विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • इस वर्ष स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती मनाई गई।
  • केंद्र सरकार ने वर्ष 1984 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था।
  • इनका वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त था।
  • खेतड़ी के महाराजा अजीत सिंह ने उन्हें स्वामी विवेकानंद की उपाधि प्रदान की थी।
  • सितंबर, 1993 को उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।
  • 1 मई, 1897 को उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना बेलूर मठ (पश्चिम बंगाल) में की थी।
  • इनके गुरु का नाम रामकृष्ण परमहंस था।
  • 4 जुलाई, 1902 को स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://faridabad.nic.in/event/national-youth-day2020/

https://www.prnewswire.com/in/news-releases/national-youth-day-child-marriage-and-teenage-pregnancy-biggest-barriers-to-youth-empowerment-in-jharkhand-finds-latest-report-by-dasra-872609796.html