राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार, 2018

National Geoscience Awards 2018
प्रश्न-19 सितंबर, 2019 को खान मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार प्रदान किया गया। इसमें किस वैज्ञानिक को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार-2018 से सम्मानित किया गया?
(a) डॉ. सोहिनी गांगुली
(b) डॉ. नेहा गांगुली
(c) प्रो. सईद वाजिह अहमद नकवी
(d) डॉ. दीपा दास
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 19 सितंबर, 2019 को खान मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018 के राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • यह पुरस्कार 10 विषयों में दिए गए हैं, जिनमें खनिज अन्वेषण, भू-जल अन्वेषण, खनन प्रौद्योगिकी, खनिज लाभ, सतत खनिज विकास, बुनियादी और अनुप्रयुक्त भू-विज्ञान, भू-पर्यावरण अध्ययन और प्राकृतिक आपदाओं की जांच शामिल हैं।
  • वर्ष 2018 का यह पुरस्कार देश के 22 वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया।
  • इसमें वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के प्रो. सैयद वजीह अहमद नकवी ने जलीय जैव-भू-रासायनिक अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक योगदान के लिए उत्कृष्टता का पुरस्कार प्राप्त किया।
  • जबकि गोवा विश्वविद्यालय की डॉ. सोहिनी गांगुली को पेटोलॉजी, ज्वालामुखी और भू-रासायन विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कार्य के लिए युवा वैज्ञानिक-2018 से सम्मानित किया गया।
  • भू-विज्ञान, खनन और संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार खान मंत्रालय द्वारा वर्ष 1966 में शुरू किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1585589

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193287