राष्ट्रीय जनजातीय हस्तशिल्प मेला

Jual Oram inaugurates National Tribal Crafts Mela 'Aadishilp'

प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रीय जनजातीय हस्तशिल्प मेला ‘आदिशिल्प’ का आयोजन दिल्ली में किया गया, इसका आयोजन किस संस्था द्वारा किया गया?
(a) ट्राइसेम
(b) ट्राइफेड
(c) ट्राइब्स इंडिया
(d) फोर्स ट्राई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 नवंबर 2015 को केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री श्री जुएल ओराम ने राष्ट्रीय जनजातीय हस्तशिल्प मेला ‘आदिशिल्प’ का उद्घाटन दिल्ली में किया।
  • इस मेले का आयोजन भारतीय जनजातीय विपणन विकास सहकारी संघ लिमिटेड (ट्राइफेड) द्वारा 2 नवंबर से 11 नवंबर तक राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में किया जाएगा।
  • ज्ञात हो कि ट्राइफेड, जनजातीय उत्पादों के विपणन और विकास हेतु कार्य करता है तथा इसकी स्थापना 1987 में की गई थी।
  • ट्राइफेड द्वारा 1999 में दिल्ली में स्थापित ट्राइब्स इंडिया के पहले बिक्री केन्द्रों से लेकर देश भर में 34 व कन्साइनमेंट आधार पर 10 बिक्री केंद्रों सहित कुल 44 विक्रय केंद्र खोला जा चुका है।
  • जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत ट्राइफेड भारत सरकार का एक कार्यकारी निकाय है जो जनजातियों के पारंपरिक उत्पादों जैसे धातु शिल्प चित्रकारी, कपड़े, आभूषण, जैविक, प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उत्पादों के विपणन व विकास हेतु कार्यरत है।
  • ‘आदिशिल्प’ में देश भर के लगभग 90 जनजातीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। जिसमें हस्तशिल्प हथकरघा, उत्पाद, बेतव बांस उत्पाद का प्रदर्शन किया गया है।
  • आदिशिल्प के आयोजन का मुख्य उद्देश जनजातियों को उनके उत्पाद प्रदर्शित करने, शहरी अभिजात्य वर्ग से अपना कौशल साझा करने और उनकी पसंद जानने तथा बिचौलियों के बिना सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचने हेतु एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/mbErel.aspx?relid=130139

One thought on “राष्ट्रीय जनजातीय हस्तशिल्प मेला”

Comments are closed.