राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता देवी प्रसाद त्रिपाठी का निधन

Senior NCP leader D P Tripathi dies
प्रश्न-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देवी प्रसाद त्रिपाठी, जिनका अभी हाल में निधन हुआ है, उनका उत्तर प्रदेश राज्य के निम्न में से किस जिले में जन्म हुआ था?
(a) प्रतापगढ़
(b) जौनपुर
(c) बाराबंकी
(d) सुल्तानपुर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 2 जनवरी, 2020 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा महासचिव, जो अपने राजनैतिक कौशल और बुद्धि के लिए जाने जाते हैं, का लम्बी बीमारी के बाद 67 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे।
  • त्रिपाठी ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस में सम्मिलित हो गए।
  • दिल्ली के राजनीतिक क्षेत्र में एक प्रखर व्यक्तित्व के रूप में विख्यात त्रिपाठी ने अपना कॅरियर एक छात्रनेता के रूप में शुरू किया। वे 1975-1977 तक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे।
  • त्रिपाठी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के व्याख्याता भी रहे चुके हैं। त्रिपाठी वर्ष 2012-2018 तक राज्य सभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
  • त्रैमासिक पत्रिका ‘थिंक इंडिया’ के प्रधान संपादक के रूप में काम कर चुके हैं।
  • त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद सुल्तानपुर में वर्ष 1952 में हुआ था।

लेखक-आर.के.चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/india/senior-ncp-leader-dp-tripathi-dies-at-67-after-prolonged-illness-6196063/

https://newsd.in/ncp-general-secretary-devi-prasad-tripathi-passes-away/

https://www.hindustantimes.com/india-news/senior-ncp-leader-dp-tripathi-dies-after-prolonged-illness/story-sfsbaDtpqdH0eZU7jmTOiL.html