भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 107वां अधिवेशन, 2020

107th session of Indian Science Congress
प्रश्न-3-7 जनवरी, 2020 के मध्य भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 107 वां अधिवेशन बंगलुरू में आयोजित किया गया। इस विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय क्या था?
(a) जलवायु परिवर्तन के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(b) डिजिटल समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(c) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीः ग्रामीण विकास
(d) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से दूर-दराज तक पहुंच
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 3-7 जनवरी, 2020 के मध्य ‘107वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ (107th Indian Science Congress) का आयोजन बंगलुरू, कर्नाटक में किया गया।
  • इस विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय (Theme)-‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी: ग्रामीण विकास’’ (Science and Technology Rural Development) है।
  • 3 जनवरी, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 107वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया।
  • इस विज्ञान कांग्रेस के एक हिस्से के रूप में 4 जनवरी, 2020 को राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन (बाल विज्ञान कांग्रेस) का भी आयोजन किया गया।
  • भारत-रत्न प्रोफेसर सी.एन.राव ने बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
  • इस कार्यक्रम में देश और विदेश के प्रख्यात वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
  • जिसमें रसायन विज्ञान में वर्ष 2009 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित इजराइल की प्रोफेसर एडा योनाथ ने भाग लिया।
  • उल्लेखनीय है कि बाल विकास कांग्रेस भारतीय विज्ञान कांग्रेस का एक प्रमुख कार्यक्रम है।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एनसीएसटीएस द्वारा बाल विज्ञान कांग्रेस का वित्त पोषण किया जाता है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य 10 से 17 वर्ष तक की आयु के बच्चों को उनके वैज्ञानिक स्वभाव और ज्ञान का उपयोग करने को प्रेरित करना है।
  • इस कार्यक्रम के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचारों तथा अपने सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए शीर्ष 10 छात्रों को ISCA ट्रैवल अवॉर्ड, 2020 प्रदान किया गया।
  • इसके साथ ही महिला विज्ञान कांग्रेस तथा राष्ट्रीय विज्ञान संचारक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • ज्ञातव्य है कि 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 3-7 जनवरी, 2019 के मध्य लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर, पंजाब में किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://dst.gov.in/107th-indian-science-congress-begins-3rd-january-focusing-rural-development-0

https://dst.gov.in/childrens-science-congress-urges-students-be-determined-their-pursuit-science