राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाला सबसे कम आयु का भारतीय खिलाड़ी

प्रश्न-2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में कौन सबसे कम आयु में पदक जीतने वाला प्रथम भारतीय खिलाड़ी बना?
(a) रौनक पंडित
(b) ओम प्रकाश मिथरवाल
(c) जीतू राय
(d) अनीश भानवाल
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 वर्षीय भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाल राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक जीतने वाले सबसे कम आयु के भारतीय खिलाड़ी बने। (13 अप्रैल, 2018)
  • अनीश ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल्स में 30 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  • उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेविड चैपमैन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में इसी स्पर्धा के फाइनल्स में 23 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।
  • साथ ही अनीश ने भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर का भी रिकॉर्ड तोड़ा।
  • मनु ने इन्हीं खेलों में 16 वर्ष की आयु में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
  • जून, 2017 में अनीश विश्व रिकॉर्ड के साथ जूनियर विश्व चैंपियन बने थे।
  • अनीश ने चैंपियनशिप में 580 शॉट्स के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

संबंधित लिंक
https://results.gc2018.com/en/shooting/athlete-profile-n6055462-anish.htm
http://www.thehindu.com/sport/other-sports/commonwealth-games-2018-15-year-old-anish-bhanwala-wins-gold-and-creates-history/article23521856.ece
https://www.firstpost.com/sports/commonwealth-games-2018-all-of-15-anish-bhanwala-sets-a-new-gold-standard-for-shooting-shatters-games-record-4430395.html