राष्ट्रपति द्वारा नये राज्यपाल एवं उप-राज्यपाल की नियुक्ति

Four states to get new governors

प्रश्न-17 अगस्त, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नये राज्यपाल/उपराज्यपाल की नियुक्ति की। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को किस राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया?
(a) असम
(b) मणिपुर
(c) पंजाब
(d) हरियाणा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 अगस्त, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 3 राज्यों में नये राज्यपाल तथा 1 केंद्र शासित प्रदेश में नये उप-राज्यपाल की नियुक्ति की।
  • इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि नजमा हेपतुल्ला मणिपुर राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल होंगी।
  • इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति ने पूर्व सांसद बनवारी लाल पुरोहित को असम का तथा राज्यसभा सांसद वी.पी.सिंह बदनौर को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया।
  • राष्ट्रपति ने पूर्व सांसद एवं दिल्ली सरकार में मंत्री रहे जगदीश मुखी को केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया।
  • इन सभी की नियुक्ति इनके पद ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जायेगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=53633
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=148969
http://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/najma-heptulla-appointed-manipur-governor/articleshow/53739924.cms