गुरदयाल सिंह

Punjabi writer Gurdial Singh dies at 83

प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध पंजाबी लेखक एवं उपन्यासकार गुरदयाल सिंह का निधन हो गया। इन्हें किस वर्ष ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 1998
(b) वर्ष 1999
(c) वर्ष 2003
(d) वर्ष 2000
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 अगस्त, 2016 को प्रसिद्ध पंजाबी लेखक एवं उपन्यासकार गुरदयाल सिंह का भटिंडा (पंजाब) में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
  • उन्होंने अपने उपन्यासों और लघु कहानियों के माध्यम से ग्रामीण पंजाब में रहने वाले आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित लोगों का चित्रण किया।
  • इन्हें वर्ष 1999 में ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अतिरिक्त उन्हें पद्मश्री (वर्ष 1998), साहित्य अकादमी पुरस्कार, नानक सिंह उपन्यास पुरस्कार (वर्ष 1975) तथा सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार (1986) से भी सम्मानित किया गया था।
  • उनके प्रसिद्ध उपन्यासों में ‘मढ़ी दा दीवा’,‘परसा’,‘अन्हे घोड़े दा दान’ और ‘अध चानणी रात’ है।
  • उनकी प्रसिद्ध कहानियां ‘सग्गी फुल्ल’ तथा ‘उपरा घर’ है।
  • उनके उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘मढ़ी दा दीवा’ को वर्ष 1989 में पंजाबी भाषा की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • उनके उपन्यास ‘अन्हे घोड़े दा दान’ पर आधारित एक अन्य फिल्म को ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://navbharattimes.indiatimes.com/india/noted-punjabi-writer-gurdial-singh-dead/articleshow/53725688.cms
http://hindi.pradesh18.com/news/haryana/chandigarh-city/famous-punjabi-writer-novelist-gurdayal-singh-died-1472187.html
http://www.bbc.com/hindi/india/2016/08/160812_gurdial_punjabi_writer_va
http://www.tribuneindia.com/news/punjab/jnanpith-awardee-punjabi-writer-gurdial-singh-dies-at-83/281038.html