युद्ध अभ्यास, 2017

13th Indo-US Joint Military Training Exercise Yudh Abhyas – 2017

प्रश्न-14-27 सितंबर, 2017 के मध्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच कहां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2017’ आयोजित किया जा रहा है?
(a) ज्वाइंट बेस लुइस मैकॉर्ड वाशिंगटन
(b) जैसलमेर, राजस्थान
(c) चौबटिया, उत्तराखंड
(d) बंगाल की खाड़ी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 16 सितंबर, 2017 से भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2017’ (Youdh Abhyas 2017) ज्वाइंट बेस लुइस मैकॉर्ड (Joint Base Lewis Mcchord), वाशिंगटन, अमेरिका में प्रारंभ किया गया।
  • यह अभ्यास दो सप्ताह तक चलेगा।
  • युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग के प्रयासों का सबसे बड़ा अभ्यास है।
  • यह दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किए जाने वाले संयुक्त अभ्यास का 13वां संस्करण है।
  • इस युद्ध अभ्यास में अमेरिकी सेना की ओर से 20 इन्फैंट्री रेजीमेंट की पांचवी इन्फैंट्री बटालियन तथा भारतीय सेना की ओर से सूर्य कमान के गोरखा राइफल्स के सैनिक भाग ले रहे हैं।
  • इस दौरान दोनों सेनाओं को अलग-अलग तरीके के खतरों से निपटने के लिए संयुक्त रूप से बेहतर कार्यवाही की योजना बनाने और इस पर कार्यवाही करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • अंत में दोनों देश संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के तहत निर्धारित स्थल पर संयुक्त अभ्यास करेंगे।
  • गत वर्ष (2016) में यह अभ्यास भारत के चौबटिया छावनी उत्तराखंड में आयेाजित हुआ।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/adgpi/status/909034590802554880
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170846
http://www.newsbharati.com/Encyc/2017/9/17/Yudh-Abhyas.html
http://zeenews.india.com/india/india-us-armies-begin-yudh-abhyas-2017-military-exercise-2043035.html

2 thoughts on “युद्ध अभ्यास, 2017”

Comments are closed.