यहूदियों को अल्पसंख्यक का दर्जा

Jews in Maharashtra get minority status

प्रश्न-हाल ही में भारत के किस राज्य ने यहूदियों को अल्पसंख्यक का दर्जा प्रदान किया है?
(a) महाराष्ट्र
(b) गुजरात
(c) कर्नाटक
(d) मिजोरम
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 जून, 2016 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में यहूदियों (Jews) को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा प्रदान किया गया।
  • यह निर्णय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस की अध्यक्षता वाली कैबिनेट द्वारा लिया गया।
  • 2001 की जनगणना के अनुसार पूरे भारत में यहूदियों की संख्या 4,650 है। अकेले महाराष्ट्र में 2,466 यहूदी हैं।
  • इसके पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध, पारसी व जैन को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त था।
  • यहूदी लगभग 2300 वर्षों से भारतीय समाज के भाग हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.maharashtra.gov.in/Site/upload/CabinetDecision/Marathi/21-06-2016%20Cabinet%20Decision%20(Meeting%20No%2089).pdf
http://www.thehindu.com/news/cities/mumbai/news/jews-in-maharashtra-get-minority-status/article8758493.ece
http://pib.nic.in/newsite/mbErel.aspx?relid=144819