यमुना जल टैक्सी परियोजना

Yamuna Water Taxi
प्रश्न-पर्यटन के उद्देश्य से दिल्ली में यमुना नदी को विकसित करने हेतु भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) द्वारा प्रस्तावित यमुना जल टैक्सी परियोजना की कुल लंबाई कितनी है?
(a) 12 किमी.
(b) 14 किमी.
(c) 16 किमी.
(d) 22 किमी.
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 26 जून, 2019 को नौवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में यमुना जल टैक्सी परियोजना के सोनिया विहार स्थित प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
  • यह परियोजना पर्यटन के उद्देश्य से दिल्ली में यमुना नदी को विकसित करने हेतु भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) द्वारा प्रस्तावित है।
  • यह परियोजना एक एकीकृत विकास परियोजना के रूप में परिकल्पित है।
  • इस परियोजनांतर्गत टर्मिनल विकास और जहाजों के संचालन जैसे कार्य शामिल हैं।
  • इस परियोजना में दिल्ली में यमुना नदी के किनारे के 5 स्थान फतेहपुर जाट, ट्रोनिका सिटी, जगतपुर, सोनिया विहार और वजीराबाद शामिल हैं।
  • इस परियोजना की कुल लंबाई 16 किमी. है।
  • यह परियोजना दो चरणों में विकसित किया जाना प्रस्तावित है।
  • परियोजनांतर्गत पहले चरण में सोनिया विहार से ट्रोनिका सिटी तक और दूसरे चरण में वजीराबाद से सोनिया विहार तथा ट्रोनिका सिटी से फतेहपुर जाट तक विकसित किया जाएगा।
  • परियोजनांतर्गत यमुना में बहु-र्ईंधन स्रोतों पर जहाजों को संचालित किया जाना भी प्रस्तावित है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/mandaviya-inspects-sonia-vihar-site-of-proposed-yamuna-water-taxi-project-119062601230_1.html

https://www.aninews.in/news/national/general-news/yamuna-water-taxi-project-will-be-new-means-of-urban-transportation-mansukh-mandaviya20190626181038/

https://www.india.com/news-travel/yamuna-water-taxi-will-soon-be-a-commute-option-in-delhi-3705961/