यंगून

प्रश्न-निम्नलिखित में ‘द गोल्डन लैंड’ के नाम से जाना जाने वाला देश हैः-
(a) भारत
(b) म्यांमार
(c) चीन
(d) मलेशिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • म्यांमार के सबसे बड़े शहर यंगून में हाल ही में पिछले 60 वर्षों में पहली बार नगर पालिका चुनाव संपन्न हुए।
  • 27 दिसंबर, 2014 को संपन्न हुए  ‘यंगून शहरी विकास परिषद’ के चुनावों में यंगून शहर के लोगों ने वोट डाले।
  • ये चुनाव, म्यांमार में वर्ष 2011 से चल रहे प्रजातांत्रिक सत्ता हस्तांतरण के प्रयासों के रूप में देखे जा रहे हैं। यंगून नगर पालिका के ये चुनाव म्यांमार में वर्ष 2015 में होने वाले राष्ट्रीय चुनावों के पूर्वाभ्यास के रूप में भी देखे जा रहे हैं।
  • ज्ञातव्य हो कि यंगून म्यांमार का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा शहर है और साथ ही यह शहर म्यांमार की आर्थिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र भी है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thenational.ae/world/southeast-asia/myanmars-yangon-city-votes-for-first-time-in-60-years
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-international/yangon-votes-for-first-time-in-60-years/article6731720.ece