मोटर वाहन पंजीकरण मार्क-डीडी

New vehicle registration mark DD for Dadra & Nagar Haveli and Daman and Diu

प्रश्न-मोटर वाहन पंजीकरण मार्क ‘डीडी’ किस केंद्रशासित प्रदेश से संबंधित है?
(a) लद्दाख
(b) जम्मू-कश्मीर
(c) दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव
(d) लक्षद्वीप
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 जनवरी, 2019 को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों के पंजीकरण हेतु ‘दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव’ को नया मोटर वाहन पंजीकरण मार्क ‘डीडी’ प्रदान करने के संबंध में अधिसूचना जारी की।
  • यह अधिसूचना मोटर वाहन एक्ट, 1988 के तहत जारी की गई है।
  • यह पंजीकरण मार्क 26 जनवरी, 2020 से लागू हुआ।
  • उल्लेखनीय है कि दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव का विलय कर एक नया केंद्रशासित प्रदेश ‘दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव’ बनाया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=197595

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/new-vehicle-registration-mark-dd-for-dadra-nagar-haveli-and-daman-and-diu-120012301426_1.html