आईसीजे द्वारा रोहिंग्या समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश

World Court Rules Against Myanmar on Rohingya

प्रश्न-23 जनवरी, 2020 को संयुक्त राष्ट्र की कानूनी संस्था अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने किस देश से रोहिंग्या समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अस्थायी आदेश जारी किया?
(a) बांग्लादेश
(b) म्यांमार
(c) भारत
(d) श्रीलंका
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 जनवरी, 2020 को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने म्यांमार से देश में अल्पसंख्यक रोहिंग्या समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अस्थायी आदेश जारी किया।
  • इसके अलावा, न्यायालय ने अपने आदेश में म्यांमार को ‘जनसंहार की रोकथाम व दंडापराध संधि’ (Convention on the Prevention and Punishment of the Crime of Genocide) के तहत तय किए दायित्वों का पालन करने के लिए कहा है।
  • म्यांमार से आग्रह किया गया है कि सेना या हथियारबंद गुटों द्वारा रोहिंग्या लोगों की हत्याओं को रोकने और उन्हें शारीरिक व मानसिक हानि से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाए।
  • साथ ही म्यांमार को चार माह के भीतर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में एक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है, जिसके उपरांत हर छह माह में एक नई रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाएगी।
  • इस मुद्दे पर कोर्ट का अंतिम निर्णय आने तक हर छह माह में रिपोर्ट पेश करने का यह सिलसिला जारी रहेगा।
  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय ‘द हेग’ नीदरलैंड में स्थित है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hrw.org/news/2020/01/23/world-court-rules-against-myanmar-rohingya

https://www.hrw.org/news/2020/01/27/international-court-justice-orders-burmese-authorities-protect-rohingya-muslims

https://www.aljazeera.com/news/2020/01/icj-orders-myanmar-steps-protect-rohingya-200120121659438.html