मृत्युदंड पर एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट, 2016

DEATH SENTENCES AND EXECUTIONS 2016

प्रश्न-हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा मृत्युदंड पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2016 में किस देश में सबसे अधिक फांसी की सजा दी गई?
(a) ईरान
(b) पाकिस्तान
(c) चीन
(d) सऊदी अरब
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 अप्रैल, 2017 को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा मृत्युदंड पर रिपोर्ट (Death Sentences and Executions 2016) जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2016 में चीन में सबसे अधिक फांसी की सजा दी गई।
  • इसके बाद क्रमशः ईरान, सऊदी अरब, इराक और पाकिस्तान में फांसी की सजा दी गई।
  • इन देशों में 87 प्रतिशत फांसी की सजा दी गई।
  • इसके अनुसार वर्ष 2016 में 23 देशों में 1,032 लोगों को फांसी की सजा दी गई।
  • जबकि वर्ष 2015 में 25 देशों में 1,634 लोगों को मौत की सजा दी गई थी।
  • इस प्रकार वर्ष 2016 में वैश्विक स्तर पर मृत्युदंड में 37 प्रतिशत की कमी आई है। इसमें चीन का आंकड़ा नहीं है, जिसे वह गोपनीय बनाए रखता है।
  • वर्ष 2006 के बाद से पहली बार अमेरिका सबसे अधिक मौत की सजा देने वाले पांच देशों में शामिल नहीं हुआ है। वह मिस्र से पीछे सातवें स्थान पर है।
  • बेलारूस, बोत्सवाना, नाइजीरिया और फिलिस्तीन ने वर्ष 2016 में मृत्युदंड को पुनः प्रारंभ किया।
  • वर्ष 2016 में बेनिन और नौय ने सभी प्रकार के अपराधों में मृत्युदंड को समाप्त किया।
  • अब तक विश्व में 104 देशों ने मृत्युदंड को समाप्त कर किया है।

संबंधित लिंक
https://www.amnesty.org/en/latest/news/2017/04/death-penalty-2016-facts-and-figures/
https://www.amnesty.org/en/latest/news/2017/04/China-must-come-clean-about-capital-punishment/