‘मु हीरो – मु ओडिशा’ कार्यक्रम

odisha cm naveen patnaik launches 'mo hero...mu odisha’ campaign

प्रश्न-हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘मु हीरो-मु ओडिशा’ (मैं हीरो हूं – मैं ओडिशा हूं) नामक कार्यक्रम का शुभारंभ कहां किया?
(a)  भुवनेश्वर में
(b) कटक में
(c)  पुरी में
(d) मलकानगिरी में
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 अगस्त, 2018 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कटक स्थित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में ‘मु हीरो – मु ओडिशा’ (मैं हीरो हूं – मैं ओडिशा हूं) नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की युवा प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें मान्यता प्रदान करना है।
  • यह राज्य द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसे बीजू युवा वाहिनी (बीवाईवी) के सदस्यों द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  • बीजू युवा वाहिनी के सदस्य राज्य सरकार के खेल और युवा मामलों के विभाग के स्वयंसेवक हैं।
  • इस स्वैच्छिक कार्यक्रम का लक्ष्य युवा नेतृत्व (15-35 वर्ष के आयु वर्ग में) और सामुदायिक स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीजू युवा वाहिनी वेबसाइट को भी लांच किया।

विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://timesofindia.indiatimes.com/city/bhubaneswar/odisha-cm-naveen-patnaik-launches-mu-heromu-odisha-campaign/articleshow/65567859.cms
https://www.business-standard.com/article/news-ians/cm-launches-mu-hero-mu-odisha-campaign-118082701231_1.html
https://www.dailypioneer.com/state-editions/bhubaneswar/cm-patnaik-launches-mu–hero-mu-odisha-scheme.html
https://timesofindia.indiatimes.com/city/bhubaneswar/odisha-cm-to-launch-mu-hero-campaign/articleshow/65554083.cms