मुफ्ती मुहम्मद सईद

MUFTI MOHAMMAD SAYEED

प्रश्न-भारत के मुस्लिम समुदाय से प्रथम केंद्रीय गृह मंत्री कौन बने थे?
(a) मुफ्ती मुहम्मद सईद
(b) सलमान अख्तर
(c) शेख अब्दुला
(d) खान अब्दुल गफ्फार खान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 7 जनवरी, 2015 को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का प्रातः साढ़े सात बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।
  • वह जम्मू कश्मीर राज्य के भाजपा एवं जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की गठबंधन सरकार में 1 मार्च, 2015 से मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थे।
  • इनका जन्म 12 जनवरी, 1936 में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा नामक स्थान पर हुआ था।
  • इन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से अरब इतिहास की परास्नातक तथा विधि स्नातक की शिक्षा प्राप्त की थी।
  • इन्होंने अपना राजनैतिक जीवन 50 के दशक के अन्तिम वर्षों में डेमोक्रेटिक नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ प्रारंभ किया और वर्ष 1962 में पहली बार बिजबेहरा से विधायक चुने गए।
  • वर्ष 1967 में ये इसी सीट से पुनः निर्वाचित हुए और गुलाम मुहम्मद सादिक की सरकार में उपमंत्री बनाये गए।
  • कुछ समय पश्चात ये डेमोक्रेटिक नेशनल कॉन्फ्रेंस से अलग होकर कांग्रेस में सम्मिलित हो गए।
  • सईद उन कुछ गिने-चुने लोगों में से एक थे जिन्होंने कांग्रेस को घाटी में महत्वपूर्ण राजनैतिक समर्थन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
  • वर्ष 1972 में राज्य की कांग्रेस सरकार में इन्हें कैबिनेट मंत्री तथा विधान परिषद में कांग्रेस का नेता बनाया गया।
  • वर्ष 1986 में इन्हें राजीव गांधी सरकार के मंत्रिमंडल में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
  • ये वर्ष 1987 में वी.पी.सिंह के नेतृत्व वाले जनमोर्चा में सम्मिलित हो गए।
  • वर्ष 1989 में इन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और वी.पी. सिंह के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार में इन्हें केंद्रीय गृहमंत्री बनाया गया।
  • ये देश के गृहमंत्री बनने वाले प्रथम मुस्लिम व्यक्ति थे।
  • इनके मंत्रिकाल में इनकी बेटी रूबिया सईद का आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में अपहरण कर लिया।
  • आतंकियों ने पांच आतंकियों को जेल से रिहा करने के पश्चात इनकी बेटी को छोड़ा।
  • नरसिम्हा राव के कार्यकाल में सईद एक बार फिर कांग्रेस के साथ आए लेकिन वे कांग्रेस के साथ अधिक समय तक साथ नहीं रह पाये।
  • वर्ष 1999 में इन्होंने कांग्रेस को छोड़कर एक नये क्षेत्रीय राजनैतिक संगठन जम्मू और कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का गठन किया।
  • वर्ष 2002 में संपन्न जम्मू कश्मीर विधान सभा चुनाव में इनकी पार्टी ने सहभागिता की और विधान सभा की 16 सीटों पर विजय प्राप्त की।
  • इस विजय के पश्चात इन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार बनायी, जिसमें मुख्यमंत्री के रूप में 2 नवंबर, 2002 से लेकर 2 नवंबर 2005 तक इन्होंने पहली बार जम्मू-कश्मीर सरकार का नेतृत्व किया।
  • वर्ष 2015 में संपन्न जम्मू-कश्मीर राज्य के विधान सभा चुनाव में इनके नेतृत्व में पीडीपी सबसे बड़ी विजेता पार्टी बनी, जिसने भाजपा के साथ गठबंधन करके सरकार बनायी और ये दुबारा मुख्यमंत्री बने।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.livehindustan.com/news/national/article1-jammu-and-kashmir-chief-minister-mufti-mohammed-sayeed-is-no-more–511283.html
http://jkcmsecretariat.nic.in/
http://jkpdp.org/chief-patron/
http://aajtak.intoday.in/story/things-to-know-about-mufti-mohammad-sayeed-apart-from-rubaiya-case-1-849281.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Mufti_Mohammad_Sayeed