मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100

Govt Launches 1100 Helpline Number for Redressal of Public Grievances
प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में ‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100’ की शुरुआत की गई?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) आंध्र प्रदेश
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 16 सितंबर, 2019 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100’ का शुभारंभ किया।
  • हेल्पलाइन का कॉल सेंटर राज्य मुख्यालय शिमला के टुटीकंडी में खोला गया है।
  • इसका उद्देश्य नवीनतम प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के माध्यम से जन शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण करना है।
  • जियो-मैपिंग और जियो-टैगिंग के माध्यम से राज्य में लगभग 56 विभाग इस हेल्पलाइन से जुड़े हैं।
  • यह हेल्पलाइन सप्ताह में 6 दिन 7A.M. से 10 P.M.के मध्य कार्य करेगी।
  • उल्लेखनीय है कि उक्त हेल्पलाइन की शुरुआत करने वाला हिमाचल प्रदेश चौथा राज्य है।
  • ध्यातव्य है कि 14-20 सितंबर, 2019 के मध्य पूरे देश में ‘सेवा सप्ताह’ मनाया गया।

लेखक-नीरज ओझा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://himachalwatcher.com/2019/09/16/hp-govt-launches-1100-helpline-number-for-redressal-of-public-grievances/

http://himachalpr.gov.in/OnePressRelease.aspx?Language=1&ID=14335

https://hindi.news18.com/news/himachal-pradesh/shimla-jairam-thakur-launches-cm-seva-sankalp-solution-to-be-found-in-fourteen-days-hydsk-2427472.html

https://www.yojanagyan.in/hp-seva-sankalp-helpline/