मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मॉरिशस यात्रा

chief minister yogi in mauritius

प्रश्न-विश्व का वह कौन-सा अकेला राष्ट्र है जिसे भारत द्वारा ओ.सी.आई. (OCI-Overseas citizen of India) कार्ड के लिए एक विशेष अधिकार प्रदान किया गया है?
(a) म्यांमार
(b) मॉरिशस
(c) भूटान
(d) सूरीनाम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर से 3 नवंबर, 2017 तक मॉरिशस यात्रा पर रहे।
  • 2 नवंबर, 2017 को मुख्यमंत्री ने मॉरिशस के 183वें अप्रवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी की।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मॉरिशस वासियों को उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले प्रयागराज कुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।
  • 3 नवंबर, 2017 को मुख्यमंत्री ने मॉरिशस स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट का भ्रमण किया।
  • यह संस्थान मॉरिशस सरकार द्वारा भारत सरकार के सहयोग से स्थापित किया गया है।
  • यह संस्थान भारत संबंधी अध्ययन का उच्चस्तरीय केंद्र है।
  • इस संस्थान के अभिलेखागार में भारत से मॉरिशस गए शर्तबंद मजदूरों के अभिलेख संरक्षित हैं।
  • मुख्यमंत्री ने भारतीय मूल के 9 मॉरिशसवासियों को ओ.सी.आई (OCI: Overseas Citizen of India) कार्ड भी वितरित किए।
  • इसी दिन मुख्यमंत्री ने मॉरिशस स्थित रामायण सेंटर का भी भ्रमण किया तथा पोर्ट लुईस में भारतीय उच्चायुक्त के तत्वाधान में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित किया।
  • वर्तमान में इस देश में भारतीय उच्चायुक्त अभय ठाकुर हैं।
  • केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह और एक प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री के साथ यात्रा पर गया था।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह दूसरी विदेश यात्रा थी। इससे पूर्व उन्होंने कुछ माह पहले म्यांमार की यात्रा की थी।
  • ज्ञातव्य है कि मॉरिशस विश्व का अकेला राष्ट्र है जिसे भारत ने ओ.सी.आई. (OCI-Overseas Citizen of India) कार्ड के लिए एक विशेष अधिकार प्रदान किया है।
  • यह अधिकार जनवरी, 2017 में संपन्न 14वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=759
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=763
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=761
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=760
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/up-cm-adityatnath-mauritius-bound-after-rolling-out-red-carpet-to-us-firms/articleshow/61321951.cms
http://indianexpress.com/article/india/yogi-adityanath-to-visit-myanmar-from-august-5-7-his-first-foreign-tour-4778302/
http://indianexpress.com/article/india/with-help-from-mauritius-ups-sugar-production-can-meet-international-standards-says-cm-yogi-adityanath-4924161/