मीजल्स (खसरा) रुबेला टीकाकरण महाअभियान

प्रश्न-6 अक्टूबर, 2018 से 19 दिसंबर, 2018 तक किस राज्य में मीजल्स (खसरा) रुबेला टीकाकरण महाअभियान संचालित किया जाएगा?
(a) छत्तीसगढ़
(b) झारखंड
(c) उत्तर प्रदेश
(d) बिहार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 सितंबर, 2018 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर, 2018 से मीजल्स (खसरा) रुबेला टीकाकरण महाअभियान संचालित किया जाएगा।
  • इस अभियान का समापन 19 दिसंबर, 2018 को होगा।
  • इस अभियान के दौरान राज्य में लगभग 85 लाख बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।
  • अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों का भी टीकाकरण होगा।
  • उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में एसआरएस सर्वे रिपोर्ट, 2016 के अनुसार, वर्ष 2017 में शिशु मृत्यु दर 39 प्रति 1000 थी, जबकि वर्ष 2003 में शिशु मृत्यु दर 70 प्रति 1000 थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक
https://prharyana.gov.in/en/node/30898