राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ

प्रश्न-23-25 अक्टूबर, 2018 तक राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?
(a)  मध्य प्रदेश
(b) छत्तीसगढ़
(c)  हरियाणा
(d) पंजाब
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 सितंबर, 2018 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, 23-25 अक्टूबर, 2018 तक हरियाणा में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।
  • राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा से पूर्व 11-13 अक्टूबर, 2018 तक इन खेलों का आयोजन जिला स्तर पर होगा।




  • राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन अंबाला, पंचकूला, करनाल, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम और हिसार जिलों में किया जाएगा।
  • 15 अलग-अलग खेल, जिले एवं ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे।
  • इन आयोजनों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक
https://prharyana.gov.in/hi/jaesai-baosa-vaijanaana-evan-paraaudayaogaikai-vaisavavaidayaalaya-vaaiemasaie-pharaidaabaada-nae