गृह मंत्रालय में समेकित नियंत्रण कक्ष की स्थापना हेतु समझौता

प्रश्न-हाल ही में गृह मंत्रालय और किसके बीच गृह मंत्रालय में आपातकालीन स्थिति हेतु एक अत्याधुनिक समेकित नियंत्रण कक्ष की स्थापना के लिए समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया?
(a) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
(b) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
(c) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
(d) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 सितंबर, 2018 को गृह मंत्रालय और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मध्य गृह मंत्रालय में आपातकालीन स्थिति हेतु एक अत्याधुनिक समेकित नियंत्रण कक्ष की स्थापना के लिए समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
  • इस समझौता-ज्ञापन पर गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आपदा प्रबंधन) संजीव कुमार जिंदल और इसरो के एनआरएससी के उपनिदेशक डॉ. पी.वी.एन. राव ने हस्ताक्षर किए।




  • इस प्रस्तावित समेकित नियंत्रण कक्ष की स्थापना के लिए इसरो तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करेगा।
  • परियोजना का निष्पादन गृह मंत्रालय के पर्यवेक्षण में किया जाएगा।
  • आगामी डेढ़ वर्ष में प्रस्तावित नियंत्रण कक्ष के स्थापित हो जाने की संभावना है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक
http://dprcg.gov.in/post/1537453360/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0_:__%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE_%E0%A4%9F%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A3_%E0%A4%95%E0%A5%87_%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F_%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%85%E0%A4%AD%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A8_6_%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%82%E0%A4%AC%E0%A4%B0_%E0%A4%B8%E0%A5%87__%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF_%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82_85_%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%96_%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%8B%E0%A4%82_%E0%A4%95%E0%A4%BE_%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A4%BE_%E0%A4%9F%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A3