मिस्र में 4000 साल पुराने अंत्येष्टि उद्यान की खोज

Archaeologists unearth a unique funeral garden in Egypt

प्रश्न-हाल ही में मिस्र के किस स्थान पर पुरातत्वविदों ने 4000 साल पुराने अंत्येष्टि उद्यान की खोज की?
(a) काहिरा
(b) थेब्स (ड्रा अबुल नागा)
(c) अस्वान
(d) गीजा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • अभी हाल में ही जोश गैलेन के नेतृत्व में स्पेनिश पुरातत्वविदों की टीम ने प्राचीन मिस्र की राजधानी थेब्स (लक्सर) की एक कब्र के बाहर करीब चार हजार वर्ष पुराने अंत्येष्टि उद्यान के अवशेषों की खोज की। (मई, 2017)
  • तीन मीटर गुणा दो मीटर के उद्यान में समान रूप से विभाजित भूखंड (प्रत्येक 30 सेंटीमीटर आकार के) प्राप्त हुए हैं।
  • यह राजधानी के मध्य (2050 ई.पू. से 1800 ई.पू.) कब्र के बाहर एक खुले आंगन में स्थित था।
  • संभवतः इस उद्यान का प्रतीकात्मक अर्थ रहा होगा और अंतिम संस्कार की क्रियाओं में कोई भूमिका रही होगी।
  • उद्यान के मध्य में दो ऊंचे स्थान छोटे वृक्ष अथवा झाड़ियों के लिए प्रतीत होते हैं।
  • उद्यान के कोनों में 4000 वर्ष पुराने एक छोटे पेड़ के जड़ व तने को संरक्षित किया गया है।
  • यहां एक कटोरा भी पाया गया है जिसमें खजूर व अन्य फल थे जो संभवतः भेंट के रूप में प्रस्तुत किए गए थे।
  • प्राचीन मिस्र में मृतकों के साथ जीवनोपयोगी वस्तुओं को भी दफनाया जाता था ताकि मृत्यु के पश्चात भी मृतक उन वस्तुओं का उपयोग कर सकें।
  • खोजकर्ता की टीम ने एक छोटे से मिट्टी की ईंटों वाले मंदिर की खोज की जिसमें तीन पत्थरों की स्लैब थी जिनमें से एक मिस्र के देवाताओं मांटू, पटाह, सोकर तथा ओसिरिस को समर्पित था।
  • इन वस्तुओं की खोज एक स्पेनिश टीम द्वारा आधुनिक शहर लक्सर से नील नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित द ड्रा अबुल नागा नेक्रोपालिस (थेब्स) में की गई।
  • द ड्रा अबुल नागा नेक्रोपालिस प्रसिद्ध राजाओं की घाटी के समीप स्थित है जहां तूतनखमेन सहित अनुक फराओ को दफनाया गया है।
  • पूर्व में इस स्थान से पुरातत्वविदों को 3500 साल पुरानी ममी तथा एक हजार के लगभग अंत्येष्टि मूर्तियां प्राप्त हुई थीं।

संबंधित लिंक
https://egyptianstreets.com/2017/05/04/4000-year-old-unique-funerary-garden-discovered-in-egypts-luxor/
https://www.sciencedaily.com/releases/2017/05/170504093225.htm
https://phys.org/news/2017-05-egypt-year-funerary-garden-luxor.html