मिल्खा सिंह

milkha singh

प्रश्न-18 जून, 2021 को भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह का निधन हो गया। मिल्खा सिंह के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) मिल्खा सिंह ने वर्ष 1958 में एशियाई खेलों में 200 मीटर और 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था।
(b) वह देश और विश्व में ‘फ्लाइंग सिख’ (उड़न सिख) के नाम से प्रसिद्ध थे।
(c) वह वर्ष 1960 के रोम ओलंपिक में 400 मीटर रेस स्पर्धा के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे।
(d) उन्हें 1960 में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 18 जून, 2021 भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह का निधन हो गया।
  • उनकी कोरोना से संक्रमित होने से तबियत खराब हुई थी।
  • वह देश और विश्व में ‘फ्लाइंग सिख (उड़न सिख) के नाम से प्रसिद्ध थे।
  • पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने उनका नाम ‘फलाइंग सिख’ रखा था।
  • मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर, 1929 को गोविंदपुरा (जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है) में एक सिख राठौर (राजपूत) परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने वर्ष 1958 में एशियाई खेलों में 200 मीटर उन्होंने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीते।
  • वर्ष 1962 में आयोजित एशियाई खेलों में उन्होंने 400 मीटर और 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था।
  • वह वर्ष 1958 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 400 यार्ड्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता रहे।
  • वह वर्ष 1960 के रोम ओलंपिक के 400 मीटर रेस स्पर्धा के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे और कुछ सेकेंड से कांस्य पदक जीतने से चूक गए।
  • उन्होंने वर्ष 1956, वर्ष 1960 और 1964 में आयोजित ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • उन्हें वर्ष 1959 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पंजाब में खेल निदेशक के रूप में कार्य किया।
  • मिल्खा सिंह की आत्मकथा ‘द रेस ऑफ माई लाइफ’ (जिसे उन्होंने अपनी बेटी सोनिया सनवल्का के साथ लिखी थी) वर्ष 2013 में प्रकाशित हुई थी।
  • वर्ष 2013 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने मिल्खा सिंह पर ‘भाग मिल्खा भाग’ नामक फिल्म बनाई थी।
  • इस फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका फरहान अख्तर ने निभाई थी।
  • उनकी पत्नी निर्मल कौर जो भारतीय महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान थीं का भी हाल ही में कोराना संक्रमण के कारण निधन हो गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1728420
https://en.wikipedia.org/wiki/Milkha_Singh