मार्टिन एनल्स अवॉर्ड, 2019

प्रश्न-13 फरवरी, 2019 को किसे मानवाधिकार रक्षकों (Human Rights Defenders) हेतु प्रदत्त मार्टिन एनल्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
(a) मोहम्मद जारी
(b) अहमद मंसूर
(c) ज्वाइंट मोबाइल ग्रुप
(d) अब्दुल अजीज मुहामत
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 13 फरवरी, 2019 को सूडानी शरणार्थी मानवाधिकार रक्षक (Defender) अब्दुल अजीज मुहामत को ‘ऑस्ट्रेलिया सरकार की बहुत क्रूर शरण साधक नीति’ को उजागर करने के लिए जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में मार्टिन एनल्स अवॉर्ड, 2019 से सम्मानित किया गया।
  • अब्दुल ने पपुआ न्यू गिनी में मानुस द्वीप (Manus Island) पर ऑस्ट्रेलियाई कैद केंद्र में पांच वर्ष बितायें हैं।
  • कैद में इनका नाम हटा दिया गया था और इन्हें संख्या QNK002 के रूप में संदर्भित किया गया था।
  • यह पहला अवसर था जब पुरस्कार प्रदत्त संगठनों ने शरणार्थियों की दुर्दशा पर ध्यान केंद्रित किया और किसी पश्चिमी राष्ट्र की नीतियों के कारण परेशानी का सामना करने वाले को सम्मानित किया।
  • मार्टिन एनल्स अवॉर्ड विजेता को विश्व के दस प्रमुख मानवाधिकार संगठनों के निर्णायक मंडल द्वारा चुना जाता है।
  • यह पुरस्कार मानवाधिकारों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने, अक्सर कारावास, यातना या धमकी खतरे में काम करने वालों को प्रदान किया जाता है।
  • कभी-कभी इसे ‘मानवाधिकारों का नोबेल प्राइज’ भी कहा जाता है।
  • मानुस क्षेत्रीय प्रसंस्करण केंद्र या मानुस द्वीप क्षेत्रीय प्रसंस्करण केंद्र (MIRCP) ऑस्ट्रेलिया के अपतटीय आप्रवासन हिरासत सुविधाओं में से एक था। इसे 31 अक्टूबर, 2017 को औपचारिक रूप से बंद कर दिया गया था।
  • अबुल अजीज मुहामत के अतिरिक्त मैरिनो कोरडोबा बैरिरो (कोलंबिया) एवं इरेन केसकिन (तुर्की) को भी इस पुरस्कार हेतु अंतिम रूप से नामित किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.martinennalsaward.org/1716/

https://www.fidh.org/en/issues/human-rights-defenders/martin-ennals-award-for-human-rights-defenders-abdul-aziz-muhamat