अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

international Gita Mahotsav

प्रश्न-13-16 फरवरी, 2019 के मध्य अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन पहली बार भारत से बाहर किस देश में किया गया?
(a) त्रिनिदाद एंड टोबैगो
(b) सूरीनाम
(c) मॉरीशस
(d) नेपाल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13-16 फरवरी, 2019 के मध्य अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन मॉरीशस के पोर्ट पहली बार लुइस में आयोजित किया गया।
  • यह आयोजन स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में किया गया।
  • यह महोत्सव मॉरीशस में पहली बार आयोजित हुआ है।
  • महोत्सव में शिल्प बाजार, पुस्तक मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता यज्ञ और गीता पूजन, गीता सेमिनार और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
  • इस महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी भागीदारी की।
  • उल्लेखनीय है कि इस महोत्सव का आयोजन पहली बार भारत से बाहर किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://africandailyvoice.com/en/2019/02/12/mauritius-set-to-host-international-gita-mahotsav-celebration/

http://www.uniindia.com/gita-showing-right-path-of-life-to-human-beings-khattar/north/news/1501123.html