माउंट धौलागिरी शिखर पर पर्वतारोहण अभियान

Indian Air Force Mountaineering Expedition to Mt Dhaulagiri (8167m)-2017

प्रश्न-हाल ही में किसके नेतृत्व में भारतीय वायुसेना द्वारा नेपाल में स्थित माउंट धौलागिरी शिखर पर पवर्तारोहण अभियान प्रारंभ किया गया है?
(a) कैप्टन बी. पी. त्रिपाठी
(b) कैप्टन आर.सी.सिंह
(c) कैप्टन आर.सी.त्रिपाठी
(d) कैप्टन एन. ढिल्लो
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 अप्रैल, 2017 को भारतीय वायुसेना द्वारा नेपाल में स्थित माउंट धौलागिरी शिखर पर पर्वतारोहण अभियान प्रारंभ किया।
  • यह अभियान 3 जून, 2017 को समाप्त होगा।
  • इसका उद्देश्य भारतीय वायुसेना में पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए भारतीय युवाओं को प्रेरित करना है।
  • इस अभियान का आदर्श वाक्य ‘टच द स्काई विद ग्लोरी’ है।
  • 12 सदस्यीय भारतीय वायुसेना के पर्वतारोहियों के दल का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आर. सी. त्रिपाठी कर रहें हैं।
  • इससे पूर्व वर्ष 2005 में पहली बार भारतीय वायुसेना ने माउंट एवरेस्ट शिखर पर चढ़ाई की थी।
  • इस दौरान इसके शिखर के शीर्ष पर तिरंगा और भारतीय वायुसेना के ध्वज को फहराया गया था।
  • धौलागिरी शिखर विश्व का सातवां सबसे ऊंचा शिखर है।
  • इसकी ऊंचाई 8167 मी. (26795 फीट) है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=161066
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=60467
http://www.indiablooms.com/ibns_new/news-details/N/30360/indian-air-force-to-embark-upon-mountaineering-expedition-to-mt-dhaulagiri.html