महेंद्र सिंह धोनी

प्रश्न-15 अगस्त, 2020 को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। धोनी के क्रिकेट कॅरियर के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) धोनी ने वनडे क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय) में दिसंबर 20f04 में बांग्लादेश के विरुद्ध पदार्पण किया था।
(b) वनडे में 183 रन की नाबाद पारी उन्होंने वर्ष 2005 में श्रीलंका के विरुद्ध खेली।
(c) अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर में धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी 20 मैच खेले
(d) धोनी ने टेस्ट में एकमात्र दोहरा शतक (224 रन) बांग्लादेश के विरुद्ध बनाया।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 अगस्त, 2020 को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • धोनी को उनके साथी खिलाड़ी माही के नाम से पुकारते हैं।
  • धोनी ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में दिसंबर, 2004 में बांग्लादेश के विरुद्ध पदार्पण किया था।
  • उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच जुलाई, 2019 में इंग्लैंड में खेले गए विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेला था।
  • वनडे में 183 रन (नाबाद) उन्होंने वर्ष 2005 में श्रीलंका के विरुद्ध बनाए, जो किसी भी विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।
  • धोनी ने दिसंबर, 2005 में श्रीलंका के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में पदार्पण किया।
  • अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले।
  • उन्होंने 90 टेस्ट में 4876 रन, 350 वनडे में 10773 रन और 98 टी-20 में 1617 रन बनाए।
  • टेस्ट में 6 शतक और 33 अर्द्धशतक और वनडे में 73 अर्द्धशतक और 10 शतक बनाए हैं।
  • धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में मात्र 1 विकेट लिए हैं।
  • धोनी 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले विश्व के एकमात्र कप्तान हैं।
  • धोनी ने अपने कप्तानी में वर्ष 2007 में टी-20 विश्वकप, वर्ष 2011 में वनडे क्रिकेट विश्वकप और वर्ष 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
  • इसके अलावा धोनी ने अपनी कप्तानी में वर्ष 2007-08 में कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज और 2013 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से पराजित किया था।
  • उनकी कप्तानी में 28 वर्ष बाद भारत ने वनडे क्रिकेट विश्वकप दोबरा जीता था।
  • भारत ने पहला विश्वकप 1983 में कपिलदेव की कप्तानी में जीता था।
  • धोनी ने वर्ष 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
  • धोनी दिसंबर, 2004 में अपने पहले वनडे में और जुलाई, 2019 में अपने कॅरियर के अंतिम वनडे में भी रनआउट हुए।
  • वर्ष 2009 में भारत ने श्रीलंका को हराकर पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 टीम बनी।
  • धोनी ने टेस्ट में एकमात्र दोहरा शतक (224 रन) ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बनाया।
  • आईपीएल में अब तक धोनी ने 190 मैचों में 4432 रन बनाए हैं।
  • आईपीएल में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार आईपीएल का खिताब जीता है।
  • संन्यास के बाद भी धोनी आईपीएल में खेलते रहेंगे।
  • धोनी ने लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप, 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • इस विश्व कप में भारत ने सभी ग्रुप मैच जीतने के साथ ही लगातार विश्वकप में 11 मैच जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया।
  • 14 जुलाई, 2018 को धोनी चौथे भारतीय क्रिकेटर और वनडे क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले दूसरे विकेट कीपर बने।
  • अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में 10000 रन पूरा करने वाले धोनी पांचवें भारतीय क्रिकेटर हैं।
  • धोनी ने तीनों फार्मेट में 195 बल्लेबाजों का स्टंप आउट किया है, जो कि एक रिकॉर्ड है।
  • वनडे में 100 से अधिक स्टंपिंग करने वाले धोनी पहले विकेट कीपर हैं।
  • सबसे तेज गति से स्टंपिंग का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है।
  • धोनी क्रिकेट के तीनों फार्मर्ेट में विकेट के पीछे शिकार करने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
  • मार्क बाउचर ने 467 मैचों में 998 एडम गिलक्रिस्ट ने 396 मैचों में 905 और धोनी ने 538 मैचों में 829 शिकार किए हैं।
  • महेंद्र सिंह धोनी ने 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों (200 वनडे, 60 टेस्ट और 72 टी 20) में कप्तानी की है, जो एक रिकॉर्ड है।
  • रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) ने 324 मैचों में कप्तानी की है।
  • धोनी 84 मैचों में 51 बार रन चेज करते हुए नाबाद रहे, जिसमें से 47 में भारत ने जीत हासिल की।
  • सबसे अधिक बार वनडे में (9 बार) छक्का लगाकर जीत दिलाने का रिकॉर्ड भी धेानी के नाम दर्ज है, जिसमें वर्ष 2011 विश्वकप के फाइनल में लगाया गया छक्का भी शामिल है।
  • विकेटकीपर होने के बाद भी धोनी ने 9 मैचों में गेंदबाजी की है।
  • धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, जो वर्ष 2011 में क्रिकेट विश्वकप के बाद पैराशूट रेजीमेंट के साथ एक महीने तक रहे।
  • एम.एस. धोनी पर वर्ष 2016 में एक फिल्म एमएसधोनीः द अनटोल्ड स्टोरी बनी थी, जिसमें दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई थी।
  • वह वर्ष 2008 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने।
  • धोनी को वर्ष 2008 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड तथा वर्ष 2009 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2009 में विस्डन द्वारा सर्वप्रथम चुनी गई, 11 सदस्यीय ड्रीम टेस्ट टीम में धोनी को कप्तान चुना गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.icc-cricket.com/news/1281004#:~:text=Former%20India%20captain%20Mahendra%20Singh,Dhoni%20style%2C%20understated%20and%20unexpected.

https://www.bcci.tv/articles/2020/news/147351/ms-dhoni-retires-from-international-cricket