मवेशियों के कल्याण एवं प्रबंधन विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

प्रश्न-हाल ही में मवेशियों के कल्याण एवं प्रबंधन विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला  का आयोजन उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस कार्यशाला का आयोजन वेटेनरी कॉलेज, मथुरा में किया गया।
(b) कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख सचिव पशुधन सुधीर एम. बोबेड़े ने किया।
(c) इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ एनिमल प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन, नई दिल्ली द्वारा पशुपालन विभाग, उ.प्र. के सहयोग से किया गया।
(d) इस संगोष्ठी का मुख्य विषय- ‘उत्तर प्रदेश में डेयरी एवं निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन हेतु नीति निर्धारण’ था।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 जून, 2018 को मवेशियों के कल्याण एवं प्रबंधन विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पशुपालन निदेशालय, लखनऊ में किया गया।
  • इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख सचिव, पशुधन सुधीर एम. बोबेड़े ने किया।
  • इस कार्यशाला का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडिया एनिमल प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन (FIAPO), नई दिल्ली द्वारा पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से किया गया।
  • संगोष्ठी का मुख्य विषय (Theme) ‘‘उत्तर प्रदेश में डेयरी एवं निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन हेतु नीति निर्धारण’’ था।
  • इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य डेयरी एवं निराश्रित मवेशियों (गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं) के कल्याण एवं प्रबंधन के लिए विभिन्न विभागीय विशेषज्ञों के व्याख्यानों के माध्यम से डेयरी एवं निराश्रित मवेशियों हेतु नीति निर्धारण के संबंध में विचार-विमर्श करना था।
  • संगोष्ठी में पशु कल्याण, डेयरी विनिमम, गो शालाओं का स्वावलंबन एवं निराश्रित मवेशियों के प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।संगोष्ठी में नगर विकास विभाग, उ.प्र. गो सेवा आयोग, पंचायतीराज विभाग, दुग्धशाला विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, बायफ, इंस्टीट्यूट फॉर सस्टेनेबल लाइवलीहुड एंड डेवलपमेंट, लखनऊ, पशु क्रूरता निवारण समिति एवं पशु कल्याण से जुड़ी स्वयं सेवी संस्थाओं ने भागीदारी की।

संबंधित लिंक…
http://information.up.nic.in/attachments/files/5b1a6b28-28d8-4a3a-a6c6-46ae0af72573.pdf