मध्य प्रदेश में सिंचाई को बढ़ावा देने हेतु ऋण की मंजूरी

ADB approves loan to improve Madhya Pradesh's irrigation system

प्रश्न-हाल ही में एशियाई विकास बैंक द्वारा मध्य प्रदेश में सिंचाई को बढ़ावा देने हेतु कितनी राशि के ऋण को मंजूरी प्रदान की गई?
(a) 275 मिलियन डॉलर
(b) 327 मिलियन डॉलर
(c) 375 मिलियन डॉलर
(d) 450 मिलियन डॉलर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 31 मई, 2018 को एशियाई विकास बैंक द्वारा मध्य प्रदेश में सिंचाई को बढ़ावा देने हेतु 375 मिलियन डॉलर राशि के ऋण को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस परियोजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश की सिंचाई व्यवस्था में सुधार लाना और किसान की आमदनी बढ़ाने में मदद करना है।
  • परियोजनान्तर्गत सिंचाई नेटवर्क और प्रणाली दक्षता का विस्तार किया जाएगा।
  • परियोजना की कुल लागत राशि 535.1 मिलियन डॉलर है।
  • जिसमें सरकार द्वारा 160.71 मिलियन डॉलर की राशि प्रदत्त की जाएगी।
  • परियोजना के पूर्ण होने की अनुमानित अवधि सितंबर, 2025 है।
  • प्रथम चरण में कुंडलिया सिंचाई परियोजना के (125,000 हेक्टेयर) अंतर्गत नए, कुशल जलवायु अनुकूल नेटवर्क को विकसित किया जाएगा।
  • इस परियोजना से वर्ष 2025 तक 7.2 मिलियन हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी।
  • इससे किसानों को सूक्ष्म सिंचाई रणनीतियों को अपनाने में सहायता प्राप्त होगी और कुल मिलाकर 419 गांवों के 838,000 लोगों को मदद मिलेगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.financialexpress.com/economy/adb-funds-375-mn-project-for-irrigation-boost-in-madhya-pradesh/1188477/
https://www.business-standard.com/article/news-ians/adb-approves-loan-to-improve-madhya-pradesh-s-irrigation-system-118053100916_1.html