मध्य प्रदेश में यूनेस्को की हिस्टोरिक अर्बन लैंडस्केप परियोजना

UNESCO’s ‘Historic Urban Landscape’ project for Gwalior, Orchha launched

प्रश्न-20 जुलाई‚ 2021 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किन दो नगरों के लिए यूनेस्को की ‘हिस्टोरिक अर्बन लैंडस्कैप’ परियोजना का शुभारंभ किया है?
(a) ग्वालियर और जबलपुर
(b) उज्जैन और ओरछा
(c) ओरछा और ग्वालियर
(d) भोपाल और इंदौर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 जुलाई‚ 2021 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर एवं ओरछा के लिए यूनेस्को की ‘हिस्टोरिक अर्बन लैंडस्कैप’ परियोजना का शुभारंभ किया।
  • यूनेस्को द्वारा ग्वालियर एवं ओरछा नगरों को ‘हिस्टोरिक अर्बन लैंडस्कैप’ की श्रेणी में शामिल किया गया है।
  • इन चयनित नगरों का यूनेस्को‚ भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सम्मिलित रूप से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्वरूप पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकास किया जाएगा।
  • इस परियोजनांतर्गत दक्षिण एशिया के 6 नगर पहले से शामिल हैं‚ जिसमें भारत के अजमेर एवं वाराणसी शामिल हैं।
  • ओरछा एवं ग्वालियर को क्रमश: 7वें एवं 8वें नगर के रूप में शामिल किया गया है।
  • इन शहरों का विकास एवं प्रबंधन प्लान यूनेस्को द्वारा बनाया जाएगा।
  • यहां के संस्कृति‚ इतिहास‚ खान-पान‚ रहन-सहन‚ आर्थिक विकास‚ सामुदायिक विकास सहित सभी पहलुओं को इसमें शामिल किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि यूनेस्को द्वारा ‘हिस्टोरिक अर्बन लैंडस्कैप परियोजना’ वर्ष 2011 में शुरू की गई थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://newsonair.com/2021/07/21/unescos-historic-urban-landscape-project-for-gwalior-orchha-launched/
https://whc.unesco.org/en/canopy/Madhya-Pradesh/
https://www.freepressjournal.in/bhopal/madhya-pradesh-cm-inaugurates-unescos-project-for-historical-cities-gwalior-orchha