संयुक्त राष्ट्र कर समिति के सदस्य के रूप में नामित भारतीय अधिकारी

संयुक्त राष्ट्र कर समिति के सदस्य के रूप में नामित भारतीय अधिकारी

प्रश्न-जुलाई‚ 2021 में किस भारतीय अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र कर समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है?
(a) रजनी दास
(b) रश्मी रंजन दास
(c) अतनु चक्रवर्ती
(d) डॉ. उर्जित पटेल
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • जुलाई‚ 2021 में वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव रश्मी रंजन दास को संयुक्त राष्ट्र कर समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
  • उनका कार्यकाल वर्ष 2021-2025 तक होगा।
  • विश्वभर के 25 दिग्गज कर विशेषज्ञों वाली यह समिति औपचारिक रूप से कर (Tax) मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विशेषज्ञों की समिति है।
  • जो वैश्विक व्यापार और निवेश‚ डिजिटल अर्थव्यवस्था और पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में मजबूत और अधिक दूरदर्शी कर नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए देशों का मार्गदर्शन करती है।
  • यह समिति देशों को दोहरे या एकाधिक कराधान से रोकने‚ उनके कर आधार को व्यापक बनाने‚ कर प्रशासन को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय कर चोरी को रोकने में सहायता करती है।
  • इस समिति में नाइजीरिया‚ चिली‚ दक्षिण कोरिया‚ मलावी‚ मेक्सिको‚ आयरलैंड‚ इंडोनेशिया‚ म्यांमार‚ अंगोला‚ रूस‚ कनाडा‚ नॉर्वे‚ जर्मनी‚ इटली‚ स्वीडन और चीन जैसे देशों के सदस्य शामिल हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.ndtv.com/india-news/indian-finance-ministry-officer-rasmi-ranjan-das-among-25-global-tax-experts-appointed-to-un-tax-committee-2491997
https://www.livemint.com/news/india/finmin-officer-rasmi-r-das-among-25-global-experts-appointed-to-un-tax-committee-11626927967233.html