मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA) पर विश्व आर्थिक मंच का आयोजन

MENA World Economic Forum kicks off in Jordan
प्रश्न-17वीं मेना (मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका) विश्व आर्थिक मंच का आयोजन हुआ-
(a) जॉर्डन में
(b) इजिप्ट में
(c) यूएई में
(d) अल्जीरिया में
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 6 से 7 अप्रैल, 2019 के मध्य जॉर्डन में 17वीं मेना (मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका) विश्व आर्थिक मंच का आयोजन हुआ।
  • आयोजन में 50 से अधिक देशों के 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
  • इसमें MENA क्षेत्र की सबसे अधिक दबाव वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए एकजुट प्रयासों का आह्वान किया गया।
  • अरब क्षेत्र के 100 से अधिक स्टार्ट-अप्स ने समारोह में भाग लिया तथा उद्योग और सरकार के नेताओं के साथ कार्यक्रम के दौरान अपने उद्योगों के भविष्य के बारे में चर्चा किया। 17वीं MENA विश्व आर्थिक मंच तीन प्रमुख उद्देश्यों पर आधारित था-
  • रोजगार के अवसर पैदा करना, अरब महिलाओं को सशक्त बनाना और पिछले वर्षों में क्षेत्र के उद्योग में शामिल होने वाले सबसे जटिल स्टार्ट अप्स को बढ़ावा देना।
  • मेना (MENA), मोरक्को से ईरान तक फैला एक व्यापक क्षेत्र है, जिसमें सभी मशरिक (Mashriq) और मगरेब (Maghreb) देश शामिल हैं।
  • इस क्षेत्र में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार हैं जो इसे वैश्विक आर्थिक स्थिरता का एक महत्वपूर्ण घटक बनाते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/news-ians/mena-world-economic-forum-kicks-off-in-jordan-119040600488_1.html

https://ww.egyptindependent.com/highlights-of-the-17th-edition-of-the-world-economic-forum/

https://newsd.in/mena-world-economic-forum-kicks-off-in-jordan/