मधुबनी चित्रकला और सुजनी कला की सिद्धहस्त कलाकार कर्पूरी देवी का निधन

Madhubani art veteran Karpuri Devi dies
प्रश्न-मधुबनी चित्रकला और सुसनी कला को दुनिया के मानचित्र पर स्थापित करने वाली कर्पूरी देवी से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इनका जन्म 28 अप्रैल, 1929 को बिहार के मधुबनी जिले के पड़ौल गांव में हुआ था।
(2) वर्ष 1986 में केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स ने इन्हें मधुबनी चित्रकला के लिए नेशनल अवार्ड दिया था।
(3) इन्होंने अमेरिका, फ्रांस तथा जापान जैसे देशों में भी अपनी कला का परचम लहराया।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सत्य है/हैं?

कूट :
(a) 1 एवं 2
(b) 2 एवं 3
(c) 1 एवं 3
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 31 जुलाई, 2019 को विश्वविख्यात मधुबनी चित्रकला और सुजनी कला की सिद्धहस्त कलाकार कर्पूरी देवी  का निधन हो गया।
  • इनका जन्म 28 अप्रैल, 1929 को बिहार में मधुबनी जिले के पड़ौल गांव में हुआ था।
  • कर्पूरी देवी को दो विधाओं यथा-‘मधुबनी चित्रकला’ एवं ‘सुजनी कला’ में महारत हासिल थी।
  • वर्ष 1986 में भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स ने इन्हें ‘सुजनी कला’ के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया था।
  • कर्पूरी देवी की कई पेंटिंग जापान के ‘हासीगावा’ स्थित ‘मिथिला संग्रहालय’ में शोभा बढ़ा रही हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.outlookindia.com/newsscroll/madhubani-art-veteran-karpuri-devi-dies-at-94/1586860

https://www.livehindustan.com/bihar/story-madhubani-painting-artist-karpuri-devi-dies-end-of-an-era-of-art-2662213.html