मछलियों की दो नई प्रजातियों की खोज

New species of freshwater fish found
प्रश्न-हाल ही में ताजे पानी की मछलियों की दो नई प्रजाति की खोज किस संस्था द्वारा की गई है?
(a) जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
(b) नदी एवं जल संरक्षण मंत्रालय
(c) बॉटानिकल गार्डेन ऑफ इंडिया
(d) फिश सर्वे ऑफ इंडिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • अगस्त, 2019 में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ताजे पानी की मछलियों की दो नई प्रजाति की खोज की गई है।
  • यह प्रजातियां देश के पूर्वोत्तर और उत्तरी क्षेत्रों में खोजी गई हैं।
  • इन दो प्रजातियों में पहले का नाम ग्लिप्टोथोरॉक्स गोपी तथा दूसरे का नाम गारा सिम्बालबारायसिस है।
  • गौरतलब है कि ग्लिप्टोथोरॉक्स गोपी की खेाज मिजोरम की कलादान नदी में की गई है और यह कैटफिश प्रजाति की है।
  • ध्यातव्य है कि प्रसिद्ध वर्गीकरण वैज्ञानिक के.सी. गोपी के नाम पर इसका नामकरण किया गया है।
  • जबकि गारा सिम्बालबारायसिस मछली की खोज हिमाचल प्रदेश की सिम्बाल्बारा नदी में की गई है।
  • इसी नदी के नाम पर इसका नामकरण किया गया है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में मछलियों की उत्पत्ति तथा विकास हिमालय के उत्थान के क्रम में होने वाली भूगार्भिक गति से संबंधित है।
  • जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की स्थापना 1 जुलाई, 1916 में हुई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/new-species-of-freshwater-fish-found/article29121424.ece