भेल द्वारा आंध्र प्रदेश में विजाग ताप विद्युत संयंत्र का शुभारंभ

BHEL commissions 520 MW Thermal Power unit in Andhra Pradesh

प्रश्न-11 जनवरी, 2016 को भेल ने विशाखापत्तनम में कितनी क्षमता की तापीय ऊर्जा उत्पन्न करने वाली इकाई स्थापित की है?
(a) 250 MW
(b) 520 MW
(c) 660 MW
(d) 1382 MW
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 11 जनवरी, 2016 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भेल (BHEL) ने 520 MW की कोयला आधारित तापीय ऊर्जा उत्पन्न करने वाली इकाई को प्रारंभ किया।
  • यह इकाई हिंदुजा राष्ट्रीय ऊर्जा कंपनी लिमिटेड की 2×520MW विजाग तापीय ऊर्जा परियोजना में स्थापित की गयी है।
  • विजाग ताप विद्युत परियोजना इंजीनियरिंग, खरीद (Procurement) तथा निर्माण (EPC) आधार पर भेल द्वारा क्रियान्वित की जा रही है।
  • यह परियोजना बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्र में अवस्थित है तथा मुख्य कूलिंग वॉटर के लिए एकल-प्रवाह कन्डेन्सर (Condenser) और समुद्री जल का उपयोग करेगी।
  • 2014 में हुदहुद चक्रवात से यह तत्कालीन निर्माणाधीन परियोजना बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
  • जिसके बाद युद्धस्तर पर कार्य करके इसकी पहली इकाई स्थापित की गई तथा दूसरी इकाई भी पूरी होने वाली है।
  • यह भी उल्लेखनीय है कि भेल वित्तीय वर्ष 2015-16 में उपयोगिता क्षेत्र में अभी तक 5010 MW के ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर चुकी है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bhel.com/press_release/press_pop.php?press_id=796
http://www.bhel.com/about.php