भारत सरकार – एडीबी में समझौता

ADB, India Sign $375 Million Loan to Improve Irrigation in Madhya Pradesh

प्रश्नहाल ही में भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) के बीच मध्य प्रदेश में सिंचाई क्षमता में सुधार हेतु कितनी राशि के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया गया?
(a) 275 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(b) 295 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(c) 325 मिलियन अमेरिकी डॉलर
(d) 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 30 अगस्त, 2018 को भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के बीच मध्य प्रदेश में सिंचाई क्षमता में सुधार हेतु 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर राशि के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
  • इस समझौते का उद्देश्य मध्य प्रदेश में सिंचाई नेटवर्क और दक्षता प्रणाली का विस्तार करके कृषि आय को दोगुना करने में योगदान देना है।
  • मध्य प्रदेश सिंचाई सुधार परियोजना से 125,000 हेक्टेयर नए, अत्यधिक कुशल और जलवायु परिवर्तन से अप्रभावित रहने वाला सिंचाई नेटवर्क विकसित होगा और 400 से अधिक गांवों में जल उपयोग की दक्षता में सुधार होगा।
  • इससे प्रदेश में 8 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
  • एशियाई विकास बैंक से प्राप्त राशि का उपयोग सिंचाई क्षमता को बढ़ावा देने हेतु व्यापक पैमाने पर दबावयुक्त और स्वचालित सिंचाई प्रणाली विकसित करने के लिए किया जाएगा।
  • यह परियोजना डिजाइन-निर्माण-संचालित अनुबंध दृष्टिकोण के माध्यम से संस्थागत नवाचारों का समर्थन करेगी।
  • इस परियोजनांतर्गत दो बड़ी सिंचाई प्रणाली पर ध्यान केंद्रित (Focus) किया जाएगा।
  • इसमें से पहले – कुंडलिया सिंचाई परियोजना अंतर्गत 125,000 हेक्टेयर नए, अत्यधिक कुशल और जलवायु परिवर्तन से अप्रभावित सिंचाई नेटवर्क विकसित किया जाएगा।
  • इसमें दो बड़े पंपिंग स्टेशनों का निर्माण शामिल है, जिससे जलापूर्ति कक्षों में पानी की आपूर्ति होगी जहां से पानी की आपूर्ति भूमिगत पाइपों के नेटवर्क के माध्यम से खेतों में की जाएगी।
  • यह परियोजना किसानों को उच्चतम मूल्य वाली फसलों सहित सूक्ष्म सिंचित कृषि को अपनाने में भी सहायता प्रदान करेगी।
  •  दूसरी बड़ी सिंचाई प्रणाली, मौजदा संजय सरोवर सिंचाई परियोजना को एक बेहतर डिजाइन युक्त परियोजना में विकसित करने के लिए एक व्यापक आधुनिकीकरण संभाव्यता अध्ययन रिपोर्ट तैयार करेगी।
  • एशियाई विकास बैंक की स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी, वर्तमान में इसमें 67 देश सदस्य हैं, जिसमें से 48 इसी क्षेत्र से हैं।
  • वर्ष 2017 में एडीबी का सकल परिचालन 32.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जिसमें 11.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर सह वित्तपोषण की राशि शामिल है।

लेखक विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://www.adb.org/news/adb-india-sign-375-million-loan-improve-irrigation-madhya-pradesh
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1544513