भारत व फ्रांस के मध्य समझौता

Agreement between India and France

प्रश्न-8 फरवरी, 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किसके बीच एक सहयोग समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने की जानकारी दी गई?
(a) प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड और बीपीआई फ्रांस
(b) बीपीआई फ्रांस और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान
(c) प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (भारत सरकार) और बीपीआई फ्रांस, एक सार्वजनिक निवेश बैंक,फ्रांस
(d) पृथ्वी विज्ञान विभाग और वीपीआई फ्रांस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 फरवरी, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (TDB), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (भारत सरकार) और बीपीआई फ्रांस, (BPI France) एक सार्वजनिक निवेश बैंक, फ्रांस के बीच एक सहयोग समझौता पर हस्ताक्षर किए जाने की जानकारी दी गई।
  • यह समझौता फ्रांस और भारत के संस्थानों, कंपनियों और संगठनों के बीच सहयोग के माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में समन्वित उपायों की स्थापना के माध्यम से तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा प्रदान करेगा।
  • इसके अलावा यह समझौता प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड और बीपीआई फ्रांस के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को सुनिश्चित करेगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158290