भारत में भिखारियों की संख्या

प्रश्न-जनगणना, 2011 के अनुसार किस राज्य में भिखारियों की सर्वाधिक संख्या है?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) उत्तर प्रदेश
(c) मध्य प्रदेश
(d) बिहार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 मार्च, 2018 को केंद्रीय सामाजिक न्यायमंत्री थावरचंद गहलोत ने लोकसभा में भारत में भिखारियों की संख्या के संबंध में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी।
  • जनगणना, 2011 के अनुसार भारत में कुल भिखारियों की संख्या 413670 है।
  • इसमें पुरुष भिखारियों की संख्या 221673 और महिला भिखारियों की संख्या 191997 है।
  • सभी राज्यों और संघशासित क्षेत्रों में भिखारियों की सर्वाधिक संख्या पश्चिम बंगाल (81244) में है।
  • भिखारियों की सबसे कम संख्या लक्षद्वीप (2) में है।
  • भिखारियों की संख्या के संदर्भ में पश्चिम बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश (65835) दूसरे, आंध्र प्रदेश (30218), तीसरे, बिहार (29723) चौथे और मध्य प्रदेश (28695) पांचवे स्थान पर है।
  • संघ शासित प्रदेशों में भिखारियों की सर्वाधिक संख्या दिल्ली (2187) में है।

संबंधित लिंक
http://164.100.47.190/loksabhaquestions/annex/7/AU1831.pdf
https://www.youthkiawaaz.com/2018/03/beggars-stay-despite-countrys-unimaginable-growth/
https://www.hindustantimes.com/ranchi/jharkhand-has-few-beggarsthan-neighbouring-states/story-WbD4gFcRfcf5ABXiTze4RM.html
http://www.business-standard.com/article/news-ani/over-4-lakh-beggars-in-india-wb-tops-chart-118032100073_1.html