भारत पर्यटन विकास निगम के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक

G Kamala Vardhana Rao Joins ITDC As The Chairman And Managing Director
प्रश्न-13 नवंबर, 2019 को कौन भारत पर्यटन विकास निगम के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त हुए?
(a) जी. कमला वर्धन राव
(b) दुर्गाशंकर
(c) शौलेष मिश्रा
(d) रमेश शाह
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 13 नवंबर, 2019 को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जी. कमला वर्धन राव (G. Kamala Vardhana Rao) भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC: India Tourism Development Corporation) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त हुए।
  • इससे पूर्व वह केरल सरकार के प्रधान सचिव (Principal Secretary) थे।
  • उल्लेखनीय है कि ITDC की स्थापना अक्टूबर, 1966 में हुई थी।
  • इसने देश में पर्यटन के उत्तरोत्तर विकास, संवर्धन और विस्तार में प्रमुख भूमिका निभाई है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/news/national/itdc-appoints-kamala-vardhana-rao-as-its-new-chairman-and-managing-director/article29962199.ece