भारत – जर्मनी के मध्य समझौता

प्रश्न-2 मई‚ 2022 को भारत ने जर्मनी के साथ किस संबंध में संयुक्त घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं?
(a) वैश्विक पर्यावरण
(b) अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा
(c) कृषि पारिस्थितिकी एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन
(d) दोहरा कराधान
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 मई‚ 2022 को भारत ने जर्मनी के साथ कृषि पारिस्थितिकी एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के संबंध में संयुक्त घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • इस घोषणा-पत्र पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और जर्मनी की आर्थिक सहयोग व विकास मंत्री स्वेजा शुल्ज ने वर्चुअल बैठक में हस्ताक्षर किया।
  • घोषणा-पत्र से संबंधित तथ्य
  • इसके माध्यम से दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थानों और किसानों सहित अभ्यासकर्ताओं के मध्य संयुक्त अनुसंधान‚ ज्ञान के आदान – प्रदान एवं नवाचार और निजी क्षेत्र के साथ आदान – प्रदान एवं साझेदारी तथा अनुसंधान सहयोग को प्रोत्साहित करके प्रौद्योगिकी व वैज्ञानिक ज्ञान के अंतरण को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • जर्मनी का संघीय आर्थिक सहयोग और विकास मंत्रालय इस पहल के तहत‚ परियोजनाओं के वित्तीय और तकनीकी सहयोग के लिए वर्ष 2025 तक 300 मिलियन यूरो की सहायता प्रदान करेगा।
  • तकनीकी सहयोग परियोजना द्वारा भारत में कृषि पारिस्थितिकी परिवर्तन प्रक्रिया का समर्थन करते हुए जर्मनी इस लाईट हाउस पहल के लिए समन्वित सहायता प्रदान करेगा।
  • कृषि पारिस्थितिकी के परिवर्तनशील एजेंडा के लिए दोनों देशों में मूल्यवर्धित प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक हस्तांतरण की सुविधा को बढ़ाने के साथ भारत‚ जर्मनी व अन्य देशों के अभ्यासकर्ताओं के साथ आधुनिक ज्ञान विकसित तथा साझा करने हेतु वित्तीय सहयोग द्वारा समर्थित संयुक्त अनुसंधान केंद्र की स्थापना करेंगे।
  • कार्यान्वयन का पर्यवेक्षण करने हेतु संबंधित मंत्रालयों पर्यावरण‚ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा मात्सियकी‚ पशुपालन तथा डेयरी मंत्रालय और नीति आयोग के साथ एक कार्यकारी समूह का गठन किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1822090