भारत-घाना विदेश कार्यालय परामर्श

प्रश्न-28 अगस्त, 2019 को पहली बार भारत-घाना विदेश कार्यालय परामर्श का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
(a) श्रीमती विजय ठाकुर सिंह
(b) ए. गीतेश शर्मा
(c) टी.एस. तिरुमूर्ति
(d) आर. मधु सूदन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 28 अगस्त, 2019 को पहली बार भारत-घाना विदेश कार्यालय परामर्श का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सचिव (आर्थिक संबंध) टी.एस. तिरुमूर्ति और घाना के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्षेत्रीय एकीकरण और विदेश मामलों के उपमंत्री चार्ल्स ओवेरीडु ने किया।
  • इस बैठक में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • दोनों पक्षों ने नियमित उच्च राजनीतिक स्तर के आदान-प्रदान के विषय में संतोष व्यक्त किया, जिसमें जून, 2016 में भारत के राष्ट्रपति की घाना की सफल यात्रा और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के सम्मेलन में भागीदारी हेतु मार्च, 2018 में घाना के राष्ट्रपति की भारत यात्रा शामिल है।
  • दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश, विकास साझेदारी, सुरक्षा और संरक्षा, स्वास्थ्य और फार्मास्युटिकल क्षेत्र, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण तथा लोगों से लोगों (पारस्परिक) के संपर्क को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
  • घाना पश्चिम अफ्रीका में भारत के महत्वपूर्ण साझेदार देशों में से एक है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://mea.gov.in/press-releases-hi.htm?dtl/31778/