भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश

प्रश्न-29 अक्टूबर, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे भारत का 47वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया?
(a) न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे
(b) न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता
(c) न्यायमूर्ति मदर बी. लोकुर
(d) न्यायमूर्ति विनीत सरन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 29 अक्टूबर, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे को भारत का 47वां मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया।
  • वह 18 नवंबर, 2019 को शपथ ग्रहण करेंगे।
  • इस पद पर वह न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का स्थान लेंगे।
  • वह 12 अप्रैल, 2013 से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हैं।
  • इससे पूर्व वह 16 अक्टूबर, 2012 से लगभग 6 माह के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे।
  • वह संवैधानिक, प्रशासनिक, कंपनी, पर्यावरण तथा निर्वाचन कानूनों के विशेषज्ञ हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1589439