भारत के लोकपाल के नए अध्यक्ष

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 27 फरवरी‚ 2024 को न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर भारत के लोकपाल के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए।
2. लोकपाल के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

Related Static G.K.

  • 17 दिसंबर‚ 2013 को लोकपाल और लोकायुक्त बिल‚ 2011 संसद द्वारा पारित किया गया था।
  • यह 1 जनवरी‚ 2014 को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी प्राप्त होने के बाद लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम‚ 2013 के रूप में अधिनियमित हुआ।
  • यह अधिनियम 16 जनवरी‚ 2014 से लागू हुआ।
  • इसमें वर्ष 2016 में संशोधन किया गया है।
  • इस अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों सहित ग्रुप ए.‚बी.‚सी. तथा डी और लोक सेवकों के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के लिए केंद्र में लोकपाल तथा राज्यों में लोकायुक्तों की स्थापना का प्रावधान किया गया था।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/india/former-sc-judge-khanwilkar-is-new-lokpal-chairperson-9184975/

https://www.lokpal.gov.in/