भारत के राष्ट्रपति का मॉरीशस की राजकीय यात्रा

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 11-13 मार्च‚ 2024 के मध्य भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर रहीं।
2. इस यात्रा के दौरान उन्हें मॉरीशस विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • इस दौरे के दौरान उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ भारत से सहायता प्राप्त 14 परियोजनाओं का उद्‌घाटन किया।
  • उन्होंने ‘अप्रवासी घाट’ का दौरा किया जहां भारतीय गिरिटिया मजदूर पहली बार मॉरीशस पहुंचे थे।
  • इसके साथ ही उन्होंने मॉरीशस विश्वविद्यालय में मॉरीशस के युवाओं को तथा महात्मा गांधी संस्थान में सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों‚ एवं भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
  • उन्हें मॉरीशस विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/37691/State+Visit+of+President+to+the+Republic+of+Mauritius+March+1113+2024

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2014418

https://timesofindia.indiatimes.com/india/president-murmu-conferred-with-honorary-degree-of-doctor-of-civil-law-by-university-of-mauritius/articleshow/108428198.cms

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.