भारत के नये वायुसेना अध्यक्ष

Air Marshal Birender Singh Dhanoa

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे भारतीय वायुसेना का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) एयर मार्शल दीपक कुमार
(b) एयर मार्शल बीएस धनोआ
(c) एयर मार्शल अनूप त्यागी
(d) एयर मार्शल प्रवीण कुमार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 दिसंबर, 2016 को केंद्र सरकार एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ को भारतीय वायुसेना का नया अध्यक्ष (Chief of the Air Staff) नियुक्त किया।
  • इस पद पर वह वर्तमान वायुसेना अध्यक्ष अरूप राहा का स्थान ग्रहण करेंगे, जो 31 दिसंबर, 2016 को सेवानिवृत्त होंगे।
  • वह वायुसेना अध्यक्ष बनने वाले तीसरे सिख होंगे।
  • इससे पूर्व अर्जन सिंह और दिलबाग सिंह क्रमशः प्रथम तथा द्वितीय सिख वायुसेना अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • एयर मार्शल बीएस धनोआ वर्तमान भारतीय वायु सेना के उपप्रमुख हैं।
  • उन्हें जून, 1978 में फाइटर पॉयलट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था।

संबंधित तथ्य
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=155647