अनुपम मिश्र

Anupam Mishra

प्रश्न-19 दिसंबर, 2016 को प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं गांधीवादी चिंतक अनुपम मिश्र का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पर्यावरण क्षेत्र में योगदान के लिए ‘इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 1998
(b) वर्ष 1996
(c) वर्ष 2014
(d) वर्ष 2001
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19 दिसंबर, 2016 को प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, पत्रकार, जल संरक्षणवादी एवं गांधीवादी चिंतक अनुपम मिश्र का नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।
  • वह गांधी शांति प्रतिष्ठान के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय गांधी स्मारक निधि के उपाध्यक्ष थे।
  • उन्हें वर्ष 1996 में पर्यावरण क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ‘इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया।
  • वह हिंदी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद मिश्र के बेटे थे।
  • ‘आज भी खरे हैं तालाब’,‘राजस्थान की रजत बूंदें’ उनकी प्रसिद्ध पुस्तकें हैं।
  • ये उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश का भाग) के चिपको आंदोलन से भी जुड़े थे।

संबंधित तथ्य
http://www.ptinews.com/news/8203925_Bharti-condoles-death-of-environmentalist-Anupam-Mishra.html
http://www.newindianexpress.com/nation/2016/dec/19/environmentalist-anupam-mishra-dead-at-68-1550787.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Anupam_Mishra